*अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में गूंजा साक्षरता का संदेश, मानव श्रृंखला और दीप प्रज्वलन से दिया जागरूकता का संदेश*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 9 सितंबर – जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में भी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिले के सभी विकासखंडों में साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मानव श्रृंखला, उल्लास शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रमों के जरिए यह संदेश दिया गया कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मार्ग है।

सायंकाल आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। दीप प्रज्वलित कर अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के उजाले की ओर बढ़ने का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प दोहराया।

मानव श्रृंखला और उल्लास शपथ के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि साक्षर व्यक्ति अपने अधिकारों और शासन की योजनाओं को बेहतर समझता है और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त होता है।
जिले को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं और जिलेवासियों से साक्षरता अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

