*पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ / धरमजयगढ़ : देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है।

जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’ प्रधानमंत्री जी की जन्मभूमि वडनगर, गुजरात से शुरू होकर 1 अक्टूबर को छाल के रास्ते धरमजयगढ़ पहुंचेगी। यहां भव्य स्वागत के बाद यह रैली काशी-विश्वनाथ की नगरी बनारस के लिए आगे प्रस्थान करेगी। जल संरक्षण और जन सेवा के संदेश को लेकर निकली यह यात्रा पूरे देश में नई चेतना का संचार करेगी।

इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों को लेकर आज धरमजयगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पित प्रताप जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रैली के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल के चयन और स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

नेताओं ने कहा कि धरमजयगढ़ में इस रैली का स्वागत ऐतिहासिक होना चाहिए, क्योंकि यह रैली सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, टीकाराम पटेल, भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया, उमाशंकर, जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा, जिला पदाधिकारी रोहन सरकार, भाजपा महामंत्री जगदीश सरकार, भाजयुमो अध्यक्ष समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आर्यन चैनानी, त्रिदेव ठाकुर, देवचरण राठिया, गुलशन, रजत, मनोहर, धनेश्वर सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!