*छत्तीसगढ़ में खुलेगा NMIMS का KG से PG तक का कैंपस, नवा रायपुर बनेगा एजुकेशन हब* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*छत्तीसगढ़ में खुलेगा NMIMS का KG से PG तक का कैंपस, नवा रायपुर बनेगा एजुकेशन हब*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ / नवा रायपुर। देश के प्रीमियम प्राइवेट विश्वविद्यालय नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का भव्य कैंपस अब नवा रायपुर में खुलेगा।

वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह महज कॉलेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य का गेटवे है। यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

चौधरी ने बताया कि यह कैंपस KG-PG मॉडल पर आधारित होगा। एक ही कैंपस में नर्सरी से 12वीं तक वर्ल्ड क्लास स्कूलिंग और उसके बाद BBA, MBA, फाइनेंस, कॉमर्स, लॉ, टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम प्रोफेशनल कोर्स की सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के बच्चों को मैनेजमेंट और फाइनेंस की प्रीमियम पढ़ाई के लिए मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वर्ल्ड क्लास फैकल्टी, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सब नवा रायपुर में मिलेगा। संस्थान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टाई-अप है, जिससे छात्रों को ग्लोबल इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम का लाभ मिलेगा।

चौधरी ने कहा कि IIT, IIIT, IIM के बाद NMIMS के आने से नवा रायपुर देश का बड़ा एजुकेशन हब बन रहा है। साय सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने और NMIMS उसी सपने को पूरा करने वाला प्लेटफॉर्म है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!