*रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान ** तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 8 सितंबर – जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है।
अभियान की तैयारी को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ा है। इसमें शासन की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अभी से अपनी समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और पात्र हितग्राहियों की सूची बनाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ से जोड़ें।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम –
17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया उत्सव मनाया जाएगा। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बच्चों और युवाओं के लिए भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल, कॉलेज और पंचायतों में नमो सेवा गाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत पोषण और टीकाकरण से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
अभियान के दौरान रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता सहित 30 से अधिक सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही कहानी बदलाव की के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित लोगों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी विभाग मिशन मोड में काम करते हुए हर गतिविधि का व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

