*रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा 41वां चक्रधर समारोह, कविता कृष्णमूर्ति से लेकर अनुज शर्मा तक बिखरेंगे सुरों के रंग* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा 41वां चक्रधर समारोह, कविता कृष्णमूर्ति से लेकर अनुज शर्मा तक बिखरेंगे सुरों के रंग*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 07 सितंबर। महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना को समर्पित 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में आयोजित होगा। संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल और जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहे इस 10 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ में रोज शाम 6 बजे से प्रस्तुतियां होंगी।

समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर को वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से होगा। पहले दिन पद्मश्री अनुज शर्मा और पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी प्रस्तुति होगी।

10 दिनों तक शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, पंडवानी, कबीर भजन, गजल और वाद्य संगीत की महफिल सजेगी।


दिनवार मुख्य आकर्षण:
15 सितंबर – निशित गंगानी का तबला वादन, कुचिपुड़ी, राजस्थानी फोक और भजन
16 सितंबर – कथक, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य
17 सितंबर – भरतनाट्यम, ओडिसी, कथक
18 सितंबर – मणिपुरी, पद्मश्री भारती बंधु का कबीर भजन, कुचिपुड़ी


19 सितंबर – ओडिसी और काव्य संध्या, पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा
20 सितंबर – गोटीपुआ, इंडियन आइडल फेम अमित साना का गायन
21 सितंबर – बनारस घराना कथक, संतूर-पखावज-तबला वादन
22 सितंबर – कथकली, ओडिसी, सितार वादन, रायगढ़ के राकेश शर्मा का सूफी गायन और गजल


23 सितंबर – समापन – पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की सुरमयी प्रस्तुति

स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पद्मश्री सम्मानित और इंडियन आइडल फेम कलाकार इस बार मंच पर होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!