*रायगढ़: स्कूल में घुसकर 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 3 नाबालिग पकड़े* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायगढ़: स्कूल में घुसकर 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 3 नाबालिग पकड़े*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 7 सितंबर। चक्रधरनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में लंच ब्रेक के दौरान बाहरी लड़कों द्वारा छात्र पर हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 6 से 7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कक्षा 9वीं के छात्र को क्लास से बाहर बुलाकर चाकू जैसे हथियार से हमला कर फरार हो गए। छात्र को कमर के नीचे चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वाले दो लड़कों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में एक और साथी को पकड़ा गया है। पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घायल छात्र और आरोपियों के बीच पहले से मित्रता थी और किसी पुराने विवाद को लेकर मारपीट की गई। घायल छात्र की स्थिति सामान्य है, उसका जिला अस्पताल रायगढ़ में इलाज जारी है।

शाला के प्राचार्य की शिकायत पर चक्रधरनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!