*धरती आबा और सुशासन तिहार में मांग करने वाले पात्र हितग्राहियों को मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*धरती आबा और सुशासन तिहार में मांग करने वाले पात्र हितग्राहियों को मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालकों का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन तथा शासन के महत्वपूर्ण योजना धरती आबा से संलग्न 17 ग्रामों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदाय किये जाने हेतु कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम उज्ज्वला योजना से निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करें। बैठक में जिले के अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, सभी सीईओ जनपद पंचायत, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, विद्यानंद पटेल एवं मैनेजर एलपीजी सेल्स, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन तथा जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!