BMC कैंसर कॉन्क्लेव-2026: वित्त मंत्री ने कहा – विकसित भारत के लिए स्वस्थ मानव संसाधन सबसे बड़ी ताकत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

BMC कैंसर कॉन्क्लेव-2026: वित्त मंत्री ने कहा – विकसित भारत के लिए स्वस्थ मानव संसाधन सबसे बड़ी ताकत

😊 Please Share This News 😊

नवा रायपुर / रायगढ़, 20 सितंबर 2026। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज नवा रायपुर में बाल्को मेडिकल सेंटर, eCancer तथा टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा आयोजित चतुर्थ वार्षिक BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में शामिल हुए। कॉन्क्लेव की थीम “Restoring Balance to Cancer Care” रखी गई थी।

कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में है। देश की औसत आयु करीब 29 वर्ष है, जबकि छत्तीसगढ़ की औसत आयु करीब 24 वर्ष है। देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा आबादी भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस युवा शक्ति का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले 10-20 वर्षों में जनसंख्या की औसत आयु बढ़ेगी, ऐसे में बड़ी चुनौती होगी कि देश आर्थिक रूप से विकसित होने से पहले अस्वस्थ न हो जाए। स्वस्थ मानव संसाधन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की बुनियादी जरूरत है। इसलिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ सेवाओं और शोध को बढ़ावा देना जरूरी है।

स्वस्थ आबादी ही विकसित भारत की आधारशिला
उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में जागरूकता, समय पर जांच, शुरुआती पहचान और आधुनिक सुविधाओं पर निरंतर काम होना चाहिए।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के शुरुआती वर्षों में पूरे प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। उस दौर में पीएमटी में 50वीं रैंक लाने पर भी सीट मिलना कठिन था। आज प्रदेश ने बड़ा विस्तार किया है और आने वाले दो वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 20 से अधिक होने जा रही है।

नवा रायपुर में देशभर से आए विशेषज्ञों का स्वागत
वित्त मंत्री ने बाल्को मेडिकल सेंटर और सर्जिकल रिसर्च फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. यशवंत कश्यप, डॉ. दिवाकर पांडे, डॉ. आलोक कुमार स्वाइन और डॉ. अभिनव इंगले सहित आयोजन से जुड़े चिकित्सकों को धन्यवाद दिया और देशभर से आए विशेषज्ञों का नवा रायपुर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर ग्रीन कैपिटल सिटी है और नियोजित ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित हो रही है।

कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सक, कैंसर विशेषज्ञ और स्वास्थ्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैंसर केयर को अधिक प्रभावी, संतुलित और मरीज-केंद्रित बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!