*आज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़,:-सारंगढ़,शक्ति,
रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी आज शाम 07:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला सारंगढ़, जिला शक्ति एवं जिला रायगढ़ के अधिकारियों एवं संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ आपदा नियंत्रण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। वीसी में तीनों जिलों के जिलाधीश, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है ।
बैठक के दौरान चौधरी वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे। नदी के जलस्तर, निचले इलाकों में जलभराव, राहत शिविरों, नावों, एसडीआरएफ की तैनाती और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध सहित तैयारियों के संबंध में जानकारी लेंकर आवश्यक निर्देश देंगे। संभावित बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों को तटवर्ती गांवों में 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि बाढ़ आपदा की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू और राहत कार्य सुनिश्चित किए जा सके।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से सभी तैयारियां पुख्ता रखें। जनप्रतिनिधि और प्रशासन समन्वय बनाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेते रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों को आश्यक जानकारी के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए है ताकि अपने-अपने जिले की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की तैयारियों से अवगत कराया जा सके। संबंधित क्षेत्र के जिलाधीश आवश्यक जानकारियों के साथ बैठक में मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

