*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि “मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं”।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!