कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कृषि और सहकारिता विभाग की ली समीक्षा बैठक , महानदी पर निर्मित कलमा बैराज के सभी गेट 16 जून से 15 अक्टूबर तक खुले रहेंगे – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कृषि और सहकारिता विभाग की ली समीक्षा बैठक , महानदी पर निर्मित कलमा बैराज के सभी गेट 16 जून से 15 अक्टूबर तक खुले रहेंगे

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने आगामी कृषि कार्यों के लिए मानसून के पूर्व की तैयारियाँ, बीज की उपलब्धता, रासायनिक ऊर्वरक और वर्मी खाद की उपलब्धता एवं भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से आगामी नवंबर-दिसंबर में खरीफ फसल के धान खरीदी की पूर्व तैयारियों और धान खरीदी केन्द्रों के समतलीकरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मितान योजना, धान खरीदी केन्द्रों में धान भंडारण की व्यवस्था, सोसायटी के कार्य विवरण एवं समस्याएं, राशन कार्ड, रकबा वेरिफिकेशन, गिरदावरी, बफर लिमिट, भंडारण क्षमता, खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन, बारदाने की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खाद्य अधिकारी, कृषि विभाग एवं सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2023/ जल संसाधन विभाग ने आम जनता को सूचित किया है कि महानदी पर निर्मित कलमा बैराज के सभी गेट 16 जून 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक खुले रहेंगे, जिससे बाढ़ में बैराज के नीचे महानदी में जल बहाव की मात्रा अत्यधिक बढ़ सकती है। बैराज के ऊपर और नीचे महानदी में मछली पकड़ना, फसल लगाना एवं नहाना सख्त मना है। यदि सर्वसाधारण या अन्य किसी के द्वारा सूचना का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में होने वाली जनधन की हानि होने पर जल संसाधन विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!