बाइक चोरी करते आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 सितंबर 2026। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी पर अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने के 5 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।


सीएसपी राहुल उईके एवं थाना प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें 5 स्थानों पर एक ही संदिग्ध नजर आया। 24 सितंबर को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक गौशाला के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में तस्वीर दिखाई, जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा कर दौड़ाकर पकड़ लिया।

आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मप्र) बताया। उसने बताया कि 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। पैसे खत्म होने पर खर्च के लिए बाइक चोरी करने लगा। वह ऐसी बाइक-स्कूटी को निशाना बनाता था जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद घूमता और पेट्रोल खत्म होने पर वहीं छोड़कर भाग जाता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 5 दोपहिया (एक स्कूटी सहित) कुल कीमत करीब 2.50 लाख बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी से 5 केस का खुलासा – अपराध क्र. 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026
बरामद वाहन:
1. 19 सितंबर – नीलांचल भवन बीडपारा से एक्टिवा CG 13R 5730 2. 20 सितंबर – मधुबनपारा से होंडा CG 13Z 2551 3. 21 सितंबर – लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर से होंडा साइन CG 13AR 0699 4. 21 सितंबर – ज्ञान मंदिर लाल टंकी चौक से होंडा साइन CG 08NC 2684 5. 21 सितंबर – जिला अस्पताल से पल्सर CG 13BK 8437
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एसएसपी का संदेश – “वाहन चोरी पर नियंत्रण के लिए सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र से निगरानी जारी है। नागरिक वाहन सुरक्षित जगह पर खड़ा करें, चाबी छोड़ने की लापरवाही न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
कार्रवाई में नगर निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, पौलुश एक्का तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा, कोमल तिवारी, राजेश बंजारे, ओश्निक विश्वाल, कमलेश यादव एवं कृति राजपूत शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

