ऑपरेशन प्रहार: धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान पर किया रेड, 800 किलो कबाड़ और पिकअप जप्त – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन प्रहार: धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान पर किया रेड, 800 किलो कबाड़ और पिकअप जप्त

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी के अपराधों पर अंकुश और चोरी के माल की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए अवैध कबाड़ के परिवहन और क्रय-विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने पीपरमार चौक स्थित कबाड़ दुकान पर रेड कर करीब 800 किलोग्राम लोहे एवं टीन का कबाड़ तथा पिकअप वाहन जब्त किया है।

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ पर निगरानी के लिए मुखबिर तैनात किए गए हैं। मुखबिर से सूचना मिली कि मनतोष यादव नामक व्यक्ति पीपरमार चौक में कबाड़ दुकान संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर एक व्यक्ति लोहे-टीन के सामान के साथ मिला, जिसने अपना नाम मनतोष यादव पिता स्व. सदर राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़ बताया। जांच में दुकान में करीब 500 किलो और पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AB 6317 में लोड 300 किलो, कुल करीब 800 किलो लोहे-टीन का स्क्रैप कीमत लगभग 50 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन कीमत करीब 5 लाख रुपये जब्त किया गया। अनावेदक के विरुद्ध धारा 35 (क-ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू एवं आरक्षक ललित राठिया शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!