ढाबा संचालक से मारपीट पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की तत्काल कार्रवाई, SDOP को सौंपी जांच – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ढाबा संचालक से मारपीट पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की तत्काल कार्रवाई, SDOP को सौंपी जांच

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 सितंबर 2026। थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत बिहारी ढाबा के संचालक मोंटू गुप्ता द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट एवं अशोभनीय आचरण की शिकायत पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

शिकायत के प्रथम दृष्टया परीक्षण के बाद थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक विजय राठिया को ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण के मामले में तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2026 को ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने एसपी कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर एसएसपी को लिखित आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया कि 23 सितंबर की रात्रि प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं अन्य स्टाफ ढाबे पर पहुंचे और विवाद करते हुए मारपीट की।

शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी ने एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को प्राथमिक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!