ऑपरेशन प्रहार: अवैध कबाड़ पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.84 टन स्क्रैप जप्त, 1.21 करोड़ की जब्ती
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा पुलिस ने स्थानीय प्लांटों में खपाने के लिए ले जाए जा रहे 5 ट्रक एवं 1 माजदा वाहन को पकड़ा है।
6 मामलों में कुल 129.840 टन लोहे-टीन एवं अन्य स्क्रैप कीमत करीब 53.60 लाख तथा 6 वाहनों कीमत करीब 68 लाख, कुल करीब 1.21 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। वाहन चालक स्क्रैप के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
स्केनिया प्लांट के पास 14 चक्का ट्रक से 23.990 टन जप्ती
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक UP63AT2054 में टीन, लोहे के टुकड़े, राड एवं पार्ट्स का स्क्रैप रायगढ़ की ओर से प्लांट में खपाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने स्केनिया प्लांट के पास रोका। चालक राकेश गिरी पिता देवकुमार गिरी, 32 वर्ष, निवासी जौनपुर, यूपी ने बताया कि सरगुजा से लोड कर प्लांट में खपाने लाया है। दस्तावेज नहीं होने पर ट्रक एवं करीब 23.990 टन स्क्रैप कीमत 8.49 लाख तथा ट्रक कीमत 15 लाख जब्त कर धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं स्टाफ शामिल रहे।
पूंजीपथरा-तमनार चौक पर नाकेबंदी कर 5 और वाहन जब्त
दूसरी कार्रवाई में 5 वाहन पकड़े गए –
1. ट्रक CG14MF0223 – चालक जहांगीर अंसारी, भड़गांव झारखंड – 18.350 टन, कीमत 7.70 लाख 2. ट्रक OD05R7085 – चालक मनीष कुमार, पटना बिहार – 24.830 टन, कीमत 10.54 लाख 3. माजदा CG22U3873 – चालक अभिमन्यु साहू, सारंगढ़ – 13.040 टन, कीमत 5.77 लाख 4. ट्रक OD29D4325 – चालक अविनाश कुमार, भुवनेश्वर ओडिशा – 25.510 टन, कीमत 10.83 लाख 5. ट्रक OD19C4666 – चालक राकेश कुमार, पटना बिहार – 24.120 टन, कीमत 10.24 लाख
कुल 6 कार्रवाई में 129.840 टन स्क्रैप जब्त किया गया। जब्त स्क्रैप के स्रोत और खपत की जांच जारी है।
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक हेमसागर सागर, आदिकंद प्रधान एवं विनय तिवारी द्वारा की गई।
एसएसपी का संदेश – “ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के माल की खपत, अवैध कबाड़ के परिवहन एवं संदिग्ध कारोबार पर लगातार नजर है। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन मालिक, परिवहनकर्ता एवं खपत से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच होगी।”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

