कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने प्राकृतिक आपदा प्रकरणों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने प्राकृतिक आपदा प्रकरणों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 12 जून 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मृत्यु प्रकरण में मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें मृतक ग्राम परधियापाली के शोभाराम भोय पिता श्रीमुख, ग्राम गिण्डोला के दीपक बेहरा पिता सौदागर, ग्राम बार के गायत्री नायक पति प्रमोद नायक, ग्राम टिटहीपाली के मनोज सिदार, फुलझरियापारा सारंगढ़ के लाला बरेठा, ग्राम अमलडीहा के चरनलाल, ग्राम बेलाडुला के दुर्गा प्रसाद पिता हलधर पटेल, ग्राम खुरसुला के उत्तम कुमार ठाकुर, ग्राम भोगडीह के लीली निषाद, ग्राम मौहाडीह के मुुकेश कुमार पिता छत्तुराम, ग्राम गेड़ापाली के नर्मदा यादव, ग्राम मुड़पार के दिलेन्द्र टंडन, ग्राम भोथीडीह के बाबुलाल रात्रे, ग्राम गिरसा के छत्रपाल यादव और गुलाबचंद केंवट, ग्राम बेलटिकरी के संध्या साहू, ग्राम पहन्दा के हरिश सिंह सिदार, रेंजरपारा सारंगढ़ के लेखराम अजगल्ले, ग्राम रामटेक के निराकार साहू और ग्राम बरभाठा के किरण भारती के प्रकरण शामिल है। सहायता राशि का भुगतान संबंधित परिजन के बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से किया जाता है।

कोविड-19 प्रकरणों के लिए कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने सहायता राशि स्वीकृत की

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 12 जून 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में कोरोना के मृतकों के परिजनों के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें मृतक ग्राम घाना के जुड़ावन पिता खुडहू, ग्राम नकटीडीह के उजागर साहू पिता बुधराम और ग्राम गोबरा के अंगदराम डहरे पिता भगतराम के नाम शामिल हैं। सहायता राशि का भुगतान संबंधित परिजन के बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!