15 जून को मिनी स्टेडियम में होगा स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

15 जून को मिनी स्टेडियम में होगा स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 12 जून 2023/ जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ ने जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान संचालकों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लीज अनुबंध तहत संचालित करने वाले बस मालिकों को सूचित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान के वाहनों का फिटनेस जांच 15 जून को सुबह 10 बजे मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थान को अपने संस्थान में संचालित वाहनों को समस्त दस्तावेज सहित भेजने हेतु निर्देशित किया है। यदि वाहनों को जांच शिविर में नहीं भेजा जाता है, तो यह माना जायेगा कि यान शैक्षणिक संस्थान में संचालित करने योग्य नहीं है, ऐसी स्थिति में वाहनों का उपयुक्ता प्रमाण पत्र एवं अनुज्ञा पत्र निलंबन की कार्यवाही किया जाएगा। बिना फिटनेस जांच वाहन संचालित होते पाया जायेगा तो वाहन निरूद्ध भी किया जाएगा। साथ ही उपयुक्ता प्रमाण पत्र रद्द दिनांक से वाहन के साधारण बस मानते हुए कर निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!