आसमां में उड़ने के लिए तैयार हैं गायत्री स्वसहायता समूह के सदस्य रीपां अंतर्गत फ्लाई एश से ईंट निर्माण कार्य ने बदल दी जिंदगी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आसमां में उड़ने के लिए तैयार हैं गायत्री स्वसहायता समूह के सदस्य रीपां अंतर्गत फ्लाई एश से ईंट निर्माण कार्य ने बदल दी जिंदगी

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीपा की शुरूआत की गई। जिले के बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कण्डोला के गायत्री स्वसहायता समूह ने बहुत कम समय में स्वरोजगार की दिशा में नया मुकाम पाया है। यहां के महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और सफल उद्यमी बनने की ललक है। रीपा प्रोजेक्ट के आने से इन महिला समूह की महिलाओं को अपने भविष्य की चिंता से मुक्ति मिली है। अब ये महिलाएं उद्यमी के तौर पर उभर कर सामने आयी हैं।
फ्लाई एश र्से इंट निर्माण का सफल कारोबार
ग्राम कण्डोला के गायत्री स्व सहायता समूह की महिला ने बताया कि रीपा में उद्योग स्थापित करने से पहले वे दूसरे गांव जाकर मेहनत मजदूरी करते थे, जिससे वे अपना गुजारा मुश्किल से कर पाते थे। उन्हें हर रोज काम मिलने की अनिश्चितता रहती थी। राज्य सरकार द्वारा रीपा की शुरूआत की गई तो उन्हें इसमें रोजगार का अवसर दिखाई दिया। उन्होंने बैंक से 06 लाख रुपये ऋण लेकर पलाईएश से ईंट बनाने की मशीन खरीदी की। कच्चे माल हेतु कलस्टर से ऋण प्राप्त किया। इस प्रकार उन्होंने अपना उद्यम की शुरूआत की। उनकी मेहनत रंग लाई और वे 27 हजार 800 नग ईंट का निर्माण कर 25 हजार बिक्री किए हैं। राज्य सरकार के रीपा से वे स्थाई रोजगार प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!