गुड़गहन में सुमित्रा देवी व महलोई में युवराज प्रधान के एकादशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि। – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गुड़गहन में सुमित्रा देवी व महलोई में युवराज प्रधान के एकादशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि।

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र के ग्राम गुड़गहन निवासी जगदीश बारीक (गुप्ता) कि धर्म पत्नि श्रीमती सुमित्रा देवी बारीक एवं पुसौर क्षेत्र ग्राम महलोई निवासी तुलसीराम प्रधान के पिता युवराज प्रधान का स्वर्गवास दिनांक 14 मई को हो गया था। जिनके एकादशकर्म कार्यक्रम में ग्राम गुड़गहन एवं ग्राम महलोई पहुंच कर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने स्व. श्रीमती सुमित्रा देवी एवं स्व. युवराज प्रधान के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजन जगदीश गुप्ता, रोहित, सितेश्वर, बोधराम एवं महलोई के शोकाकुल परिजन फत्तेचंद्र, तुलसी, परमानंद, लव कुमार, जगेन्द्र प्रधान, ऋषिकेश, मनीष से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम गुड़गहन में एकादशकर्म कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ पप्पु सिंह जटाल, सरपंच किशोर गुप्ता, राजू गुप्ता, मनोरंजन नायक, नेत्रानंद गुप्ता, शत्रुघन गुप्ता, श्रीवछ गुप्ता, अनिता नायक, माधुरी गुप्ता, एवं ग्राम महलोई में मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, त्रिनाथ गुप्ता, अमृत सिंह जटाल, बाबा शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!