सेवा संकल्प: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केलो तट पर 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया श्रमदान, केलो में डुबकी लगाकर किया नमन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सेवा संकल्प: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केलो तट पर 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया श्रमदान, केलो में डुबकी लगाकर किया नमन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत रायगढ़ में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शहरी अधोसंरचना विकास को एक साथ जोड़ते हुए केलो नदी तट के स्थायी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने गुरुवार को खर्राघाट में 29.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान कर जनभागीदारी का संदेश दिया। परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र का विकास और खर्राघाट में 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान में वित्त मंत्री ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

इस दौरान श्री चौधरी ने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो केवल जलधारा नहीं, बल्कि रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है।

खर्राघाट बनेगा हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन का केंद्र
खर्राघाट का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। यहां ऑक्सीजोन, सुव्यवस्थित घाट, पैदल पथ, व्यायाम सुविधाएं तथा मॉर्निंग-नाइट वॉक के लिए बेहतर स्थान विकसित होंगे। परिवारों के साथ समय बिताने के लिए सुविधाजनक सार्वजनिक क्षेत्र तैयार होगा। शनि मंदिर की दिशा में आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।

शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 किमी का कायाकल्प
परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक 2 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण, नाली निर्माण, पैदल पथ और सौंदर्यीकरण होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण होगा और घाट को पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनेगा। शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

खर्राघाट में 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन में सघन पौधरोपण, पार्किंग, पाथवे, घाट और व्यायाम सुविधाएं होंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए पुल के नीचे अंडरपास (बॉक्स कल्वर्ट) भी बनेगा।

29.99 करोड़ की स्वीकृति, दो वर्ष में पूरा होगा कार्य
परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति मिली है। अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी हुआ है और 2 वर्ष में पूरा किया जाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयास होगा कि समय-सीमा से पहले पूरा कर नागरिकों को समर्पित किया जाए।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी स्वच्छता और हरित क्षेत्र विस्तार को जरूरी बताया। खर्राघाट के विकास से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं मिलेंगी।

‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम में ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। वित्त मंत्री ने स्थानीय उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!