महाराजा चक्रधर की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की विरासत को दी नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी समापन में बड़ी घोषणाएं: 2 करोड़ से बनेगा कंटेंट क्रिएटर्स स्टूडियो, कला संगीत महाविद्यालय और 10 ऑक्सीजन गार्डन का रोडमैप – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महाराजा चक्रधर की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की विरासत को दी नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी समापन में बड़ी घोषणाएं: 2 करोड़ से बनेगा कंटेंट क्रिएटर्स स्टूडियो, कला संगीत महाविद्यालय और 10 ऑक्सीजन गार्डन का रोडमैप

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 23 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह के भव्य समापन समारोह में बुधवार को वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की अंतिम कड़ी का शुभारंभ किया।

वित्त मंत्री ने महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में कला और संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके संरक्षण से रायगढ़ घराने के कथक को देशभर में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी समारोह में आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री ने न आ पाने पर खेद व्यक्त किया है।

रायगढ़ के विकास का रोडमैप
वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ को अगले 5 वर्षों में नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। राजू नगर में डेयरी, खर्रा घाट में ऑक्सीजोन गार्डन, गजमार पहाड़ और नगर वन का विकास, स्पोर्ट्स सुविधाओं का विस्तार, मरीन ड्राइव, कयाघाट पुल, केवड़ावाड़ी पुल, राजा महल पुल और गोवर्धनपुर पुल जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण, रिंग रोड, प्रयास विद्यालय, नवगुरु स्कूल, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, फिजियोथेरेपी और नेचुरोपैथी कॉलेज भी रायगढ़ को नई दिशा देंगे।

उन्होंने घोषणा की कि इसी कार्यकाल में रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी, बजट में प्रावधान हो चुका है। साथ ही कमला नेहरू पार्क की तरह अगले 5 वर्षों में 10 नए ऑक्सीजन गार्डन विकसित किए जाएंगे। खर्रा घाट में 5 एकड़ में भव्य ऑक्सीजन गार्डन का भूमि पूजन किया जाएगा।

कलाकारों का सम्मान – 51 हजार की सम्मान राशि
समापन में वित्त मंत्री ने आयुष नामदेव एवं बैंड को सम्मानित किया। वहीं बस्तर के नारायणपुर से आए पुनर्वासित कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए 51 हजार रुपये पुरस्कार राशि की घोषणा की। नक्सल संगठन में कमांडर रह चुकीं और अब पुनर्वास के बाद मुख्यधारा से जुड़ीं चैती दीदी को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

रायगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स को सौगात – 2 करोड़ से स्टूडियो
वित्त मंत्री ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की लागत से स्टूडियो बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय युवा और कंटेंट क्रिएटर्स को आधुनिक संसाधन मिलेंगे।

सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर जीवर्धन चौहान ने भी चक्रधर समारोह को रायगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान बताते हुए महाराजा चक्रधर सिंह को नमन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति डिग्रीलाल साहू, उपाध्यक्ष दीपक सिदार, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, जगन्नाथ पाणिग्राही, सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!