कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने ली समय सीमा की बैठक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने ली समय सीमा की बैठक

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगड़, 24 मई 2023/ कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने समय सीमा की बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को आनलाइन पोर्टलों में लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने कुपोषित बच्चों हेतु सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की साथ ही बाल संरक्षण केन्द्र में बच्चों को दवाईयों की उपलब्धता एबं बच्चों की मानीटरिंग के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने खाद भंडारण एवं वितरण के कार्यों की जानकारी ली, साथ ही अग्रिम भंडारण और लक्ष्य के आंकड़ों की ब्लाॅकवार सूची तैयार कर तय लक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे जाति प्रमाण जारी करने संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से अस्थाई जाति प्रमाण पत्र और स्थाई जाति प्रमाण पत्र की एंट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा। कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने किसान किताब और आधार प्रविष्टि के मामले, अविवादित और विवादित खाता विभाजन एवं अविवादित और विवादित नामांतरण अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में इन सभी मामलों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नक्शा बंटाकन और अभिलेख शुध्दता रिपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की एवं पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों की सहायता से कार्य की गति बढ़ाने को कहा‌। इसके पश्चात गोधन न्याय अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। साथ ही योजनांतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के भंडारण की स्थिति, गौमूत्र संग्रहण और क्रय के आंकड़ों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, टीआर माहेश्वरी एवं डाॅ स्निग्धा तिवारी सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

@दिव्यांग प्रमाण पत्र और नवीनीकरण के लिए 26 मई को बरमकेला में शिविर@

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 24 मई 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगल भवन
बरमकेला में 26 मई 2023 शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में निवासरत दिव्यांगों के यूडीआईडी पंजीयन और प्रमाण पत्र, दिव्यांगो के आंकलन सह प्रमाणीकरण हेतु मंगल भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। दिव्यांगों के लिए पेयजल और भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
इस शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड की टीम उपस्थित रहेंगे। ऐसे दिव्यांग, जिनके प्रमाण पत्र नहीं है, उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे साथ ही साथ दिव्यांगो के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। सभी दिव्यांग अपने 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड और पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि बना हो, उनके ओरिजनल और फोटोकापी साथ में लाएं। शिविर में ऐसे दिव्यांग जिनके यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जीवित है, वैधता अवधि समाप्त नहीं हुआ है, उनको शिविर में आने की जरूरत नहीं है। वंचित दिव्यांगो के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में मुनादी कराना है। बिलाईगढ़ में यह शिविर 2 जून 2023 को होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!