कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने आत्मानंद स्कूल गोड़म का किया निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने आत्मानंद स्कूल गोड़म का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज गोड़म के निर्माणाधीन शासकीय आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में लंबित निर्माणाधीन मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने स्कूल के समस्त क्लासरूम, स्टाफ रूम एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। स्कूल में क्लासरूम की कुल संख्या एवं कक्षाओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शौचालय की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल‌ में छात्रों के सुविधा के लिए एक पृथक कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं एक रीडिंग रूम बनाया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्कूल की दर्ज संख्या अनुसार शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण में एसडीएम श्रीमती मोनिका वर्मा एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट में छत्तीसगढ़ में 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने की घोषणा की है। इसी क्रम में सभी जिलों में स्कूलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। आत्मानंद स्कूलों की स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अंग्रेजी स्कूलों की श्रृंखला से जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभावान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!