सारंगढ़: पुराने बोरी मे चावल देने वाले राइसमिलर सावधान ! पुराने बारदानें में होने के कारण चावल का फिर एक लांट अस्वीकृत… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सारंगढ़: पुराने बोरी मे चावल देने वाले राइसमिलर सावधान ! पुराने बारदानें में होने के कारण चावल का फिर एक लांट अस्वीकृत…

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंधक ने बताया कि – फरवरी में एक राइस मिलर्स के द्वारा चावल का लॉट भेजा गया था लेकिन चावल पुराने बारदानें में होने के कारण उक्त लांट को वापस भेज दिया गया । 3 मार्च को पुरूषोत्तम राईस इण्डस्ट्रीज द्वारा जिलें के उपार्जन केन्द्र सारंगढ़ में लॉट क्रमांक 19130 लाया गया था । जिसमें से कुछ बोरे पुराने पाये गये थे । इसके अतिरिक्त इनके द्वारा पर्याप्त मात्रा में धान का उठाव नहीं कियेजाने के कारण , प्रथम दृष्टया इनके द्वारा लाये गये उपरोक्त लॉट को अस्वीकृत कर संबंधित पार्टी को तत्काल लॉट उठाव हेतु निर्देश दिये गये है । प्रबंधक सूर्यकांत शुक्ला ने बताया कि – इसके पूर्व भी गणपति राईस मिल द्वारा लाये गये लॉट में कुछ बोरे पुराने होने के कारण अस्वीकृत किये गये थे । जिसे संबंधित मिलर्स द्वारा अपने अस्वीकृत लॉट का उठाव कर लिया गया है । पुरूषोत्तम राईस इण्डस्ट्रीज को भी उपरोक्त अस्वीकृत लॉट को उठाव हेतु निर्देश दिया गया है । लॉट का उठाव कर लिये जाने के उपरांत ही इनका आगामी लॉट स्वीकार किया जावेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!