घरघोड़ा में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के लिए शिविर आयोजित, 57 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीयन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ जिले के सभी दिव्यांगजनों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंडवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 30 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा परिसर में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 57 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. विमल पटेल, डॉ. अशोक अग्रवाल सहित टीम ने सेवाएं दीं।
इससे पूर्व पुसौर में 249 तथा खरसिया में 236 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया जा चुका है। घरघोड़ा में आगामी 3 नवंबर एवं 5 नवंबर को पुनः शिविर आयोजित होंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

