महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, रैली निकालकर किया जागरूक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, रैली निकालकर किया जागरूक

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान समस्त कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास एवं पालना गृह में साफ-सफाई की गई। अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया।

श्री चक्रधर बाल सदन परिसर से निकली रैली में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रैली के दौरान दुकानों में पंपलेट वितरित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!