कांकेर क्लस्टर बना राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का 29 अक्टूबर को समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लस्टरों से आए लगभग 515 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कांकेर क्लस्टर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
टीम स्पर्धाओं में कबड्डी में धमतरी प्रथम, खो-खो में कांकेर प्रथम, वॉलीबॉल में बलरामपुर प्रथम, बास्केटबॉल में कांकेर प्रथम और फुटबॉल में कांकेर प्रथम रहा।
समापन समारोह में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

