अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, तिलगा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और कार्रवाई की गई है। 29 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने थाना चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम तिलगा में छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 लीटर महुआ शराब जब्त की तथा आरोपी वीरेंद्र राठिया को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 2 हजार रुपये है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी उपनिरीक्षक श्री अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक श्री कुलदीप ठाकुर एवं महिला आरक्षक श्रीमती अनिता सहिस की टीम ने ग्राम तिलगा में दबिश दी।
टीम ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक जरिकेन में रखी 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रभारी सहायक आयुक्त ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को सतत निगरानी रखने तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

