महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट बनी आर्थिक बचत का आधार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट बनी आर्थिक बचत का आधार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में दी जा रही छूट का लाभ जिले की महिलाएं उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तथा मुद्रांक शुल्क में 1 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिले में अब तक 1,786 महिलाएं लाभ प्राप्त कर चुकी हैं।

रायगढ़ निवासी श्रीमती गीतू डालमिया ने मकान खरीदकर अपने नाम पर रजिस्ट्री कराई। उन्होंने बताया कि छूट से मिली राहत का उपयोग बच्चों की उच्च शिक्षा में करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!