विकसित भारत की उड़ान युवा शक्ति के बिना अधूरी, छत्तीसगढ़ का युवा ही देश का भविष्य – युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

विकसित भारत की उड़ान युवा शक्ति के बिना अधूरी, छत्तीसगढ़ का युवा ही देश का भविष्य – युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार और राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ में युवा उड़ान कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और हजारों युवा उपस्थित रहे।

तोमर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश की 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है, जबकि चीन, जापान, अमेरिका और यूरोप की आबादी बूढ़ी हो रही है। यही बताता है कि 21वीं सदी भारत की है। उन्होंने कहा कि जब तक युवा कंधे पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नहीं लेगा, विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि युवा उड़ान सिर्फ कार्यक्रम नहीं, सोच है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर पद छोड़कर युवा नेतृत्व का उदाहरण पेश किया, जो आज रायगढ़ में शिक्षा, खेल, लाइब्रेरी और नालंदा परिसर के रूप में दिख रहा है।

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि विश्व की तुलना में भारतीय युवा सबसे प्रतिभाशाली और संस्कारी है। उन्होंने नशा मुक्त युवा, स्किल युक्त युवा, राष्ट्र युक्त युवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने विकसित भारत के लिए शपथ ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!