शराब रेड के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने पर जूटमिल पुलिस ने तीन महिलाओं और एक युवक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की रात पुलिस को ग्राम गढ़उमरिया में पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आरोपी के थैले से 66 पाव देशी मसाला शराब (11.880 बल्क लीटर) और 400 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और बीना लहरे, दुमेश्वरी लहरे, रजनी मिरी ने पुलिस टीम से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दो अपराध दर्ज कर चारों को रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबार और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

