जिले में समाज कल्याण योजनाओं से संवर रहा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का जीवन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले में समाज कल्याण योजनाओं से संवर रहा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का जीवन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 273 तीर्थयात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से मथुरा-वृंदावन की यात्रा कराई गई। दूसरे जत्थे में 273 यात्रियों को शिरडी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के लिए रवाना किया गया। संशोधित नियमों से 31 विधवा और 2 परित्यक्त महिलाओं को भी पहली बार यात्रा का अवसर मिला।

पेंशन योजनाओं से जिले के 1,07,742 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें वृद्धावस्था, विधवा, निःशक्त, सामाजिक सुरक्षा, सुखद सहारा और मुख्यमंत्री पेंशन योजनाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 300 परिवारों को 20 हजार की एकमुश्त सहायता मिली।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को पेंशन के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता, सीएससी प्रबंधक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से वहीं भुगतान करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!