केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। केलो डेम के पास युवक-युवती से मारपीट कर लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चौथे आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम (20) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से युवती का लूटा मोटोरोला मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है।
11 अक्टूबर की शाम पीड़ित अपनी महिला मित्र के साथ केलो डेम गया था, जहां आरोपियों ने मारपीट कर 1500 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। पहले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

