राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 27 अक्टूबर से, 515 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर, घरघोड़ा में 27 से 29 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। इसमें आठ क्लस्टरों से 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे उद्घाटन होगा। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

