वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित तालाब गहरीकरण कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित तालाब गहरीकरण कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित तालाब गहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ, सहायक परियोजना अधिकारी एवं तकनीकी समन्वयक ने रायगढ़ और पुसौर विकासखंड की ग्राम पंचायतों पचेड़ा, कुर्मापाली और जोरापाली में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त श्रममूलक कार्यों की पहचान के निर्देश दिए गए। तालाबों के गहरीकरण से जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी और भूजल स्तर के संवर्धन में मदद मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!