जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाघतालाब एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोदीनगर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, प्रयोगशाला जांच सेवाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। सीईओ ने निर्देश दिए कि शासन के मानकों के अनुरूप मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां और लैब जांच समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने बाघतालाब केंद्र को मॉडल यू-आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, प्रभारी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!