एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन और धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन और धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों एवं खसरों का एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। डीसीएस फेस-1, फेस-2 और बकेट क्लेम में तेजी लाने, उपार्जन समितियों में सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के खेतों के लैटीट्यूड-लॉन्गीट्यूड की प्रविष्टि समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य एवं पोषण: ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी में मुनगा पौधा लगाने, आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए स्कूलों में शिविर लगाने और दिव्यांगजनों को UDID कार्ड के लिए ‘सुगम्य सवेरा’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

शिक्षा: खराब स्मार्ट बोर्डों की मरम्मत, जर्जर स्कूल भवनों की समीक्षा, खनन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की कार्ययोजना, नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक और आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के निर्देश।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सड़क व DMF कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे व अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।

21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चल रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान की नियमित मॉनिटरिंग और जनगणना प्रशिक्षण को व्यवस्थित आयोजित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!