केलो डेम लूटपाट: फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ iPhone और बाइक जब्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केलो डेम के पास युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा हुआ iPhone 12 मिनी और वारदात में प्रयुक्त Hero Splendor Plus (CG 13 AX 1602) जब्त की गई है।
प्रार्थी सानू सारथी (22), निवासी जोगीडीपा ने 12 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट से केलो डेम गया था। लौटते समय 3-4 युवकों ने मारपीट कर 1500 रुपये नकद, iPhone 12 मिनी और युवती का Motorola मोबाइल लूट लिया था। बुलेट की चाबी फेंककर आरोपी फरार हो गए थे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने पहले सोहेल अंसारी (23), इंदिरा नगर और रणवीर कुमार (22), वैशाली बिहार/उर्दना को गिरफ्तार किया था।
तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता (24), निवासी सुपौल बिहार/कुरमापाली लगातार ठिकाने बदल रहा था और सिम निकाल दिया था। मुखबिर की सूचना पर कोतरारोड़ क्षेत्र के कुरमापाली से उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है। युवती का लूटा Motorola मोबाइल फरार चौथे आरोपी के पास होना बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और मुरली मनोहर पटेल की भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

