हर 5 साल में चुनाव होते हैं, फिर अराजकता क्यों? – मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विपक्ष को घेरा
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मीडिया से चर्चा में विपक्ष और विदेशी ताकतों पर कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। यहां हर 5 साल में चुनाव होते हैं, जनता सरकारों की जवाबदेही तय करती है। चुनाव के अलावा असहमति जताने के कई वैधानिक मंच हैं, फिर अराजकता क्यों?
विरोध की आड़ में अराजकता फैलाना कतई स्वीकार्य नहीं है। यह तरीका लोकतांत्रिक नहीं है, इससे देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता को नुकसान पहुंचता है।
विकसित राष्ट्र के लिए लॉ एंड ऑर्डर जरूरी है। आंतरिक शांति और स्थिरता से निवेश आता है, उद्योग लगते हैं, रोजगार पैदा होते हैं और युवाओं को लाभ मिलता है।
मंत्री ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि विपक्ष कुछ विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत में बांग्लादेश-नेपाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहता है। वहां चुनी हुई सरकारों को गिराकर अर्थव्यवस्था बर्बाद की गई, वही मॉडल आज भारत में लागू करने की कोशिश हो रही है। यह सामान्य विरोध नहीं, देश की स्थिरता पर हमला है।
2047 तक विकसित भारत के लिए उन्होंने एकजुटता की अपील की।
लोकतंत्र विरोध का अधिकार देता है, अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं देता।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

