अभियान संवेदना में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 16 अक्टूबर। अभियान संवेदना के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में आरोपी संतोष चंद्रा उर्फ मंझला (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/2026 धारा 74, 78, 351(3) एवं 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी किराये मकान में घुसकर छेड़छाड़ करता था और जान से मारने की धमकी देता था। 16 अक्टूबर की सुबह भी आरोपी चुपचाप मकान में घुस आया था।
शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

