नवरात्रि और गरबा स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस की विशेष पहल, मां दुर्गा वाहिनी का गठन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

नवरात्रि और गरबा स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस की विशेष पहल, मां दुर्गा वाहिनी का गठन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 16 अक्टूबर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने मां दुर्गा वाहिनी का गठन किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला पुलिस की दो विशेष पेट्रोलिंग टीमें गठित की गई हैं।

पहली टीम की प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर और दूसरी टीम की प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे होंगी। टीमें दोपहिया वाहनों से पंडालों और गरबा स्थलों पर सतत पेट्रोलिंग करेंगी।


एसएसपी ने टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी पंडालों में हेलो सिस्टर हेल्पलाइन 9479270533 और कंट्रोल रूम 9479193299 के पोस्टर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!