दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के 46 साल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाबालिग कहकर आपने राजनीति की मर्यादा तार-तार कर दी – भूपेश बघेल पर गरजे मंत्री ओपी चौधरी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाबालिग कहे जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाबालिग कहकर भूपेश बघेल ने राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया है।
ओपी चौधरी ने कहा कि 46 साल के युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना युवाओं पर भरोसे का प्रतीक है। इसका विरोध कर कांग्रेस यह प्रमाणित कर रही है कि वह युवा-विरोधी है। कांग्रेस हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा देती है, जब भाजपा एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है।
उन्होंने याद दिलाया कि जिसे नाबालिग कहा जा रहा है, उसी युवा ने संगठन की राजनीति करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का काम किया था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

