मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 16 अक्टूबर। पुसौर पुलिस ने ग्राम सूपा में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति अमृत लाल महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर फावड़े से हमला कर पत्नी रूप कुंवर महंत (41 वर्ष) की हत्या का आरोप है।
11 अक्टूबर को सूचनाकर्ता सूरज दास महंत ने मर्ग सूचना दर्ज कराई थी। 10 अक्टूबर की रात वह ड्यूटी से लौटा तो मां अचेत अवस्था में पड़ी थीं। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण रक्तस्रावी आघात बताया गया। अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद आरोपी का रक्तचाप बढ़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस निगरानी रख रही थी। स्वस्थ होने पर पूछताछ में आरोपी ने विवाद के बाद फावड़े से हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने फावड़ा और कपड़े जब्त किए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद में हिंसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

