आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: कर्मा पूजा महोत्सव में मांदर लेकर थिरके CM विष्णुदेव साय – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: कर्मा पूजा महोत्सव में मांदर लेकर थिरके CM विष्णुदेव साय

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में उरांव समाज विकास समिति द्वारा आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान करम देव तथा भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री कर्मा दलों के आग्रह पर मांदर लेकर आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य में शामिल हुए। उनकी सहज सहभागिता से आयोजन का उत्साह दोगुना हो गया। समाज के पदाधिकारियों ने गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन कर विकास को संस्थागत आधार दिया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय कल्याण की कई योजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने शिक्षा को विकास का आधार बताते हुए युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और रोजगार मेलों का लाभ लेने का आह्वान किया। प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर और दिल्ली में जनजातीय छात्रावास की 200 सीटों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान और पीएम-जनमन से आदिवासी क्षेत्रों में आवास, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की मांग पर उन्होंने परीक्षण कर पहल का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!