छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित, 14 क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा सम्मान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित, 14 क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा सम्मान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के तहत प्रतिवर्ष एक स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का चयन किया जाएगा। सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला क्षेत्रों में योगदान देने वाले युवा पात्र होंगे।

चयनित संगठन को 5 लाख रुपये, युवा रत्न को 2.50 लाख रुपये तथा अन्य श्रेणियों में चयनित प्रत्येक युवा को एक लाख रुपये के साथ पदक, शॉल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 1 अप्रैल को आयु 15 वर्ष पूर्ण और 31 मार्च तक 29 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, जिला रायगढ़ में जमा किए जा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!