दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित, 3 दिसंबर को मिलेगा सम्मान
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026 प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित प्रपत्र में 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन और अधिकार आधारित प्रोत्साहन में योगदान देने वाले दिव्यांग कर्मचारियों, कल्याण हेतु कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं, नियोक्ताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले को सम्मानित किया जाएगा। आवेदनों का परीक्षण जिला स्तरीय समिति करेगी और अनुशंसा सहित पात्र आवेदन राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

