ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण, अभिभावकों से अपील
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में किशोरियों को ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामभांठा की स्वास्थ्य टीम ने कार्मेल स्कूल, रायगढ़ में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित कर 14 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाली किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण से बचाव में यह टीका महत्वपूर्ण है।
जिले के शासकीय अस्पतालों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पात्र किशोरियों के लिए टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. काकोली पटनायक सहित स्वास्थ्य टीम और विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

