सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को डेटा आधारित कार्ययोजना बनेगी, ‘संजय’ प्लेटफॉर्म से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनके वास्तविक कारणों की पहचान के लिए दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर डेटा आधारित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि ‘संजय’ डिजिटल प्लेटफॉर्म आईआरएडी से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, समय, महीने, प्रकार और मृतकों-घायलों की आयु संबंधी जानकारी देता है।
आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ श्री हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि इससे मौजूदा ब्लैक स्पॉट के साथ संभावित खतरनाक स्थलों की भी पहचान हो सकेगी। पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण विभागों के बीच समन्वय से कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

