रायगढ़ विधानसभा के गांवों को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी विकास कार्यों की सौगात, केसाईपाली में सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
ग्राम केसाईपाली में 10 लाख रुपये के सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण और 20 लाख रुपये के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। ग्राम रियापाली में 20 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन हुआ।
ग्राम दर्रीपाली में 14.35 लाख के आंगनबाड़ी भवन, 13.10 लाख के क्रिकेट मैदान अहाता और 10.27 लाख के प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया गया। ग्राम बोड़ाझरिया में 14.35 लाख के आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन और 7 लाख के शेड का लोकार्पण हुआ।
श्री चौधरी ने कहा कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने आभार जताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

