रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी, 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इसके लिए 17 सहकारी समितियों को अधिसूचित किया गया है।
अरहर 8,450 रुपये, उड़द 8,200 रुपये, मूंग 8,780 रुपये, मूंगफली 7,517 रुपये तथा सोयाबीन 5,708 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एनसीसीएफ द्वारा खरीदी की जाएगी।
रायगढ़ विकासखंड के कोतरा, कछार और लोईंग, खरसिया के मुरा और बानीपाथर, तमनार के तमनार, पुसौर के कोंडातराई और नवापारा, धरमजयगढ़ के धरमजयगढ़ और छाल, घरघोड़ा के घरघोड़ा और कुडुमकेला तथा लैलूंगा के लैलूंगा, कोडासिया, लारीपानी, लिबरा और राजपुर समिति शामिल हैं।
नए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा, वहीं पूर्व पंजीकृत किसानों को संशोधन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर नजदीकी समिति में संपर्क करें।
रबी सीजन में सरसों, चना और मसूर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

